Google search engine
Homeकश्मीरउमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में नए मैरिज हॉल का उद्घाटन के साथ...

उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में नए मैरिज हॉल का उद्घाटन के साथ ही एक प्रमुख पुल की रखी आधारशिला

गांदरबल। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में नवनिर्मित सामुदायिक मैरिज हॉल का उद्घाटन किया और 50 मीटर लंबे स्टील ट्रस्ड गर्डर पुल की आधारशिला रखी।

उन्होंने गांदरबल के दुदरहामा में सामुदायिक मैरिज हॉल को जनता को समर्पित किया जिसका निर्माण 4.15 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और यह सुविधा शादियों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण और किफायती स्थल के रूप में काम करेगी जिससे स्थानीय आबादी की लंबित मांग पूरी होगी।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने वाले जन-केंद्रित बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह मैरिज हॉल सिर्फ एक इमारत नहीं है बल्कि सामुदायिक जीवन को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है। बाद में मुख्यमंत्री ने गडूरा के अहंगर मोहल्ले में नाला सिंध पर 50 मीटर लंबे स्टील ट्रस्ड गर्डर पुल के निर्माण की आधारशिला रखी। 7.56 करोड़ रुपये की इस परियोजना से स्थानीय संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि होने और नाले के दोनों ओर की बस्तियों के बीच सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पुल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल केवल स्थानों को ही नहीं जोड़ते बल्कि वह लोगों और अवसरों को भी जोड़ते हैं। यह पुल पहुंच में उल्लेखनीय सुधार करेगा, यात्रा के समय को कम करेगा और निवासियों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा। दोनों कार्यक्रमों में वरिष्ठ जिला अधिकारी, इंजीनियर और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे और उन्होंने अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा की गई विकासात्मक पहलों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments